लाइव न्यूज़ :

West Bengal Election: सीएम ममता बनर्जी का BJP पर हमला, बोली- भाजपा अपने एजेंडे के अनुरूप इतिहास को बदलना चाहती है

By अनुराग आनंद | Updated: April 8, 2021 07:43 IST

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने (भाजपा ने) कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए। उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर कर दिया। वह दिन दूर नहीं जब वे आपका और हमारा नाम भी बदल देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा अपने एजेंडे के अनुरूप कई स्थानों के इतिहास को बदलना चाहती है।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीन चरण की 91 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए दावा किया कि पार्टी अपने एजेंडे के अनुरूप कई स्थानों के इतिहास को बदलना चाहती है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भाजपा ‘अधिनायकवादी शासन’ लागू करेगी, जिसमें वह तय करेगी कि लोगों को क्या खाना चाहिए और क्या पहनना चाहिए।

बनर्जी ने चुनावी सभा में कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा ने) कई स्टेशनों के नाम बदल दिए। उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर कर दिया। वह दिन दूर नहीं जब वे आपका और हमारा नाम भी बदल देंगे।’’

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा अपने एजेंडे के अनुरूप कई स्थानों के इतिहास को बदलना चाहती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने एजेंडे के अनुरूप कई स्थानों के इतिहास को बदलना चाहती है। हालांकि, उन्होंने रेलवे स्टेशनों या किसी स्थान के नाम का जिक्र नहीं किया। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीन चरण की 91 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और अब बाकी बची 203 सीटों पर अगले पांच चरणों में चुनाव होने हैं। प्रदेश में अभी तक के जिन इलाकों में वोटिंग हुई है, वो दक्षिण बंगाल के इलाके का एक हिस्सा हैं।

टीएमसी के लिए ममता बनर्जी के मजबूत गढ़ को बचाए रखना बेहद अहम है

बता दें कि बाकी बचे पांच चरणों में कई ऐसे इलाके हैं जो ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता है, जिसे बचाना टीएमसी के लिए बेहद अहम है, क्योंकि आगे के चरणों में कई जगहों पर उन्हें बीजेपी से ही नहीं बल्कि कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन से भी दो-दो हाथ करने होंगे। इसीलिए आगे होने वाले चुनाव ममता के लिए सबसे अहम चुनौती माने जा रहे हैं। यही वजह है कि सीएम ममता बनर्जी ने बाकी बचे पांच चरणों के चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावपश्चिम बंगालविधान सभा चुनाव 2021
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप