ईद पर सीएम ममता बनर्जी ने शायराना अंदाज में दी बधाई, कहा- हमसे जो टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा
By स्वाति सिंह | Published: June 5, 2019 11:43 AM2019-06-05T11:43:29+5:302019-06-05T11:57:06+5:30
ईद के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबको बधाई दी। इसके साथ ही केंद सरकार पर निशाना साधा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टिएमसी नेता ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर लोगों को बधाई दी। बुधवार को ईद के मौके ममता ने अल्पसंख्यकों को मुबारकबाद देते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है और जो भी उनसे टकराएगा, वह चूर-चूर हो जाएगा।
ममता ने शायराना अंदाज में कहा 'त्याग का नाम है हिन्दू, ईमान का नाम है मुस्लिम, प्यार का नाम है ईसाई, सिखों का नाम है बलिदान। ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान।इसकी रक्षा हम लोग करेंगे।जो हमसे टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा। ये हमारा नारा है।'
उन्होंने आगे कहा 'डरने की कोई बात नहीं है। मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है।कभी-कभी जब सूरज उगता है, तो उसकी किरणें बहुत कठोर होती हैं लेकिन बाद में वह दूर हो जाती हैं। डरो मत, जितनी तेजी से उन्होंने ईवीएम पर कब्जा किया है, उतनी ही तेजी से वे चले भी जाएंगे।'
WB CM: There is nothing to be scared. Muddai Lakh bura chahe to kya hota hai, wahi hota hai jo manzoor-e-khuda hota hai. Sometimes when the sun rises, its rays are very harsh but later it fades away. Don't be scared, the faster they captured EVMs, the quicker they will go away. pic.twitter.com/vRtKHUZRQX
— ANI (@ANI) June 5, 2019
इससे पहले ममता बनर्जी ने ट्वीट कर सबको बधाई दी। उन्होंने लिखा 'ईद-उल-फितर के मौके पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है, लेकिन त्योहार सार्वभौमिक हैं।आइए हम एकता की इस भावना को बनाए रखें और शांति और सद्भाव में एक साथ रहें।'West Bengal CM Mamata Banerjee, in Kolkata: Tyaag ka naam hai Hindu, Imaan ka naam hai Musalman, Pyaar ka naam hai Isaai, Sikhon ka naam hai Balidan. Ye hai hamara pyaara Hindustan. Iski raksha humlog karenge. Jo humse takraega wo choor choor ho jaega. Ye hamara slogan hai. pic.twitter.com/ECsQKq1LkR
— ANI (@ANI) June 5, 2019