लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा-अपने गृह मंत्री को काबू कीजिए, मैं नंदीग्राम से जीतूंगी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2021 16:12 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में तैनात केंद्रीय बल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर भाजपा की मदद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग की निन्दा करते हुए आरोप लगाया।बनर्जी जब बोयाल पहुंचीं तो भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने प्रेस फोटोग्राफरों के समक्ष विजय चिह्न ‘वी’ प्रदर्शित किया।

कूच बिहारः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार किया। साथ ही सीएम ने भाजपा और अमित शाह पर हमला किया।

कूच बिहार में पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे पता है कि मैं जीत जाऊंगा, लेकिन मेरे साथ, कम से कम 200 उम्मीदवारों को जीतना होगा ताकि हम अपनी सरकार बना सकें। इसीलिए टीएमसी उम्मीदवारों के लिए अपना वोट डालें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चुनाव में धन-बल के इस्तेमाल के चलते लोकतंत्र को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नंदीग्राम को लेकर चिंतित नहीं हूं। मुझे जीत का विश्वास है, लेकिन मुझे लोकतंत्र के बारे में चिंता है।’’ उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें से अधिकतर सीटों पर उनकी पार्टी जीतेगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिनहाटा में रैली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहती हूं कि पहले अपने गृह मंत्री को काबू कीजिए, इनके बाद हमें नियंत्रित करने की कोशिश कीजिएगा। मैं आपकी पार्टी की सदस्य नहीं हूं जो आप मुझे बताएंगे कि मुझे कहां से चुनाव लड़ना है, मैं नंदीग्राम से जीतूंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते करते हुए सवाल किया कि क्या वह दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगी क्योंकि नंदीग्राम में उनकी हार तय प्रतीत हो रही है। इसके कुछ घंटे बाद ही बंगाल के सत्तारूढ़ दल ने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।

भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार ने प्रधानमंत्री की बात को दोहराते हुए कहा कि बनर्जी नंदीग्राम में आसन्न हार के बाद दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। पार्टी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे आधारहीन दावों के लिए ‘‘माफी मांगनी चाहिए।’’

पार्टी के एक अन्य नेता ने नाम उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ कहा कि ममता के किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है क्योंकि वह नंदीग्राम सीट पर आसानी से जीत हासिल करेंगी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं और मतदान में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद शाम पांच बजे तक 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।

बूथ पर कब्जा करने और पक्षपातपूर्ण व्यवहार के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने बोयल गांव की एक घटना पर रिपोर्ट तलब किया है, जहां भाजपा समर्थकों के कथित घेराव के कारण तृणमूल कांग्रेस प्रमुख करीब दो घंटे तक रुकी रहीं।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां