लाइव न्यूज़ :

West Bengal Board Exams: पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित, जानें अब कब होंगे एग्जाम

By अमित कुमार | Updated: May 15, 2021 17:31 IST

West Bengal Board Exams Postponed: कोरोना वायरस की वजह पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राओं को भी पिछले कुछ समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षाओं की नई डेट की घोषणा जल्द ही किया जाएगा।पश्चिम बंगाल में लगभग 10 लाख छात्रों के कक्षा 10 की परीक्षा में बैठने की उम्मीद थी।लेकिन इस परीक्षा को देने के लिए छात्रों को अभी और इंतजार करना होगा।

West Bengal Board Exams Postponed: पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा जून में नहीं होगी, संशोधित कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। पहले 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 1 जून से 10 जून के बीच और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 15 जून से 2 जुलाई के बीच किया जाना था, लेकिन अब इन परीक्षाओं की डेट की घोषणा बाद में होगी। 

वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को राज्यभर में रविवार से दो हफ्तों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है । यह लॉकडाउन 16 मई सुबह 6 बजे से 30 मई सुबह 6 बजे तर लागू रहेगा । साथ ही सरकार ने राज्य में रविवार से  रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का भी ऐलान किया है । मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने कहा कि 'लोगों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने और कोविड-19 स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है । 

दो हफ्तों के लिए राज्य में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन

राज्य में अभूतपूर्व स्थिति  है, जहां ऑक्सीजन और अन्य दवाओं की कमी लगातार हो रही है इसलिए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हम दो सप्ताह का लॉकडाउन लगा रहे है । इस दौरान हम परिवहन और अन्य क्षेत्रों की आवाजाही पर सख्त शर्तें लगा रहे हैं ।  राज्य सरकार ने प्रतिबंधों को आधिकारिक तौर पर लॉकडाउन नहीं कहा था लेकिन शिक्षा , निजी और सार्वजनिक कार्यालय सहित लगभग सभी सेवाएं इस दौरान बंद रहेंगी । बंदोपाध्याय ने कहा कि 'टैक्सी और ऑटोरिक्शा सहित सभी तरह के  परिवहनों को दो सप्ताह तक चलने की अनुमति नहीं है । 

पश्चिम बंगाल में वेक्सीन का दूसरा डोज लेने के लिए कम से कम 12 हफ्तों या 84 दिनों का अंतराल

पश्चिम बंगाल में कोविड टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) ने कोविशील्ड टीके की पहली और दूसरी खुराक लेने के बीच कम से कम 12 हफ्तों या 84 दिनों का अंतराल रखना शनिवार से शुरू कर दिया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को वापस लौटना पड़ा। इससे पहले कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लेने के बीच छह से आठ हफ्तों का अंतराल था। वरिष्ठ नागरिक समेत बड़ी संख्या में लोग दूसरा टीका लगाने के लिए दूर-दूर से कोविड टीकाकरण केंद्र आए थे लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया