लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को झटका, पार्टी विधायक सुमन कांजीलाल टीएमसी में हुए शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: February 5, 2023 22:34 IST

विधायक सुमन कांजीलाल के टीएमसी में शामिल होने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कांजीलाल के भाजपा छोड़कर जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देअलीपुरद्वार विधानसभा सीट के वर्तमान विधायक हैं सुमन कांजीलाल रविवार को उन्होंने अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में थामा टीएमसी का दामनबीजेपी ने कहा, कांजीलाल के जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक सुमन कांजीलाल रविवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। यह जानकारी टीएमसी ने एक बयान में दी। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राज्य के उत्तरी हिस्से में अलीपुरद्वार के विधायक कांजीलाल को पार्टी का झंडा सौंपा।

इस साल राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कांजीलाल ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कांजीलाल के भाजपा छोड़कर जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस ट्वीट किया: "भाजपा की जनविरोधी नीतियों और नफरत से भरे एजेंडे को खारिज करते हुए, सुमन कांजीलाल आज हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में टीएमसी परिवार में शामिल हो गए। एकबार फिर बंगाल भाजपा के विधायक को सच्चाई का एहसास हुआ कि भाजपा का लोगों की सेवा करने का कोई इरादा नहीं है!"

वहीं बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्विटर पर पलटवार करते हुए कहा "क्या आप भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची (दलबदल विरोधी कानून) से डरे हुए हैं? टीएमसी झंडा नहीं सौंप रहे हैं? क्योंकि, विधानसभा के अंदर, जैसा कि मुकुल रॉय के मामले में हुआ था, टीएमसी के मालिक ने उन्हें भाजपा के रूप में लेबल किया था; सुमन कांजीलाल भी का दावा है कि वह भाजपा विधायक दल से संबंधित है।" 

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, "सार्वजनिक रूप से इसे ट्वीट करने से पहले कृपया घर जाइए और दलबदल विरोधी कानून के इस सिद्धांत को अपने पिता और भाई को बताइए। इस तथ्य को भी स्वीकार करें कि बीजेपी के विधायकों को बीजेपी और एलओपी पर कोई भरोसा नहीं है।" यह अवसरवादी विश्वासघाती शुभेंदु अधिकारी की भी विफलता है।"

टॅग्स :BJPपश्चिम बंगालटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर