लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता ने रूस-यूक्रेन युद्ध से की बंगाल हिंसा की तुलना, बोलीं- "यहां रक्तपात होगा..."

By अंजली चौहान | Updated: June 15, 2023 09:39 IST

भाजपा नेता ने केंद्रीय चुनाव आयोग से अनुरोध करते हुए कहा कि यहां केंद्रीय बलों को भेजे नहीं तो विपक्षी दलों के नेताओं की मौत हो जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान हिंसा भाजपा ने टीएमसी पर लगाया हिंसा कराने का आरोप भाजपा राज्य महासचिव ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल करने के दौरान हुई हिंसा पर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में भाजपा की राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि  बंगाल की स्थिति रूस-यूक्रेन के युद्ध की तरह हो गई है अगर केंद्र ने यहां केंद्रीय बलों को नहीं भेजा तो रक्तपात हो जाएगा। 

अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग कर डाली और बंगाल में हुई हिंसा को टीएमसी की अगुवाई में किया गया कृत्य बताया। भाजपा नेता का ये बयान बीते बुधवार को आया जब राज्य में हिंसा की घटनाएं देखी गई।

दरअसल, राज्य में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान राज्य में हुई कथित हिंसा की घटनाओं से जुड़ा है जहां कई विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की जा रही है। 

एएनआई के हवाले से अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "हमें नामांकन के लिए सिर्फ 5-6 दिन मिले थे। किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ इस पर चर्चा नहीं की गई थी। हम जानते हैं कि किसकी सलाह पर दूसरों से परामर्श किए बिना पंचायत चुनाव घोषित किए गए थे।"

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उस दिन से हम देख रहे हैं कि भाजपा और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। डायमंड हार्बर, जॉयनगर, कैनिंग, काकद्वीप, बर्धमान में भाजपा नेताओं को लोहे की छड़ों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। हम बम विस्फोट होते देख रहे हैं।

क्या यह रूस-यूक्रेन है? क्या हम युद्ध लड़ रहे हैं? भाजपा के राज्य महासचिव नेता ने राज्य में 'अराजकता' को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। अब हम समझ सकते हैं कि राज्य से पिछले 6-8 महीनों में इतने गोला-बारूद की खोज क्यों की गई इस दिन के लिए।

उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी के कंट्रोल में पुलिस प्रशासन है ऐसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि या तो पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है या वह कुछ एक्शन लेने का आदेश ही नहीं दे रही हैं। अगर राज्य में सेना नहीं आएगी तो यहां खूनखराबा होगा। 

भाजपा नेता ने केंद्रीय चुनाव आयोग से अनुरोध करते हुए कहा कि यहां केंद्रीय बलों को भेजे नहीं तो विपक्षी दलों के नेताओं की मौत हो जाएगी। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव 8 जुलाई को एक ही चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 11 जुलाई को होनी है।

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों में भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने की संभावना है, जिसे अगले साल के लोकसभा चुनावों से पहले दोनों पार्टियों के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPटीएमसीरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर