लाइव न्यूज़ :

बंगाल: अमित शाह ने जिस आदिवासी के घर लंच किया था, उसने बेटी के इलाज का वादा तोड़ने का आरोप लगाया

By विशाल कुमार | Updated: November 7, 2021 10:33 IST

एक गरीब किसान हंसदा ने आरोप लगाया है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी रचना को भाजपा से चार महीने पहले तक तो मदद मिली लेकिन उसके बाद से कोई मदद नहीं मिली और अब उन्हें दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनावों से पहले अमित शाह ने एक आदिवासी के घर लंच किया था.हंसदा ने कहा कि भाजपा ने चार महीने तक दवाईयों की मदद की.एम्स ले जाने का वादा तोड़ने का भी आरोप लगाया है.

बीरभूम: पिछले साल 5 नवंबर को पश्चिम बंगाल के बांकुरा में 48 वर्षीय आदिवासी बिभीषण हंसदा के घर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लंच किया था, अब हंसदा ने भाजपा पर डायबिटीज से पीड़ित अपनी बेटी के इलाज के वादे को तोड़ने का आरोप लगाया है.

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, एक गरीब किसान हंसदा ने आरोप लगाया है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी रचना को भाजपा से चार महीने पहले तक तो मदद मिली लेकिन उसके बाद से कोई मदद नहीं मिली और अब उन्हें दवाईयां खरीदनी पड़ रही हैं.

प्रतिमाह 10 हजार रुपये कमाने का दावा करने वाले हंसदा की बेटी की हर महीने की दवा की कीमत पांच हजार रुपये है.

हंसदा ने भाजपा नेताओं पर उनकी बेटी को इलाज के लिए एम्स ले जाने का वादा तोड़ने का भी आरोप लगाया है.

हालांकि, हंसदा की मदद के लिए लगाए गए बांकुरा से भाजपा सांसद और अब केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि महामारी के कारण एम्स नहीं ले जाया सका.

उन्होंने कहा कि हमने एक दवा की दुकान को दवा देने के लिए कहा था और हो सकता है उन्होंने दवा ली ही न हो. हम हमेशा परिवार के साथ हैं.

वहीं, इस मामले में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए टीएमसी नेता श्यामल संत्रा ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि भाजपा नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मेजबान को ही भूल गए.

बता दें कि, इस साल हुए विधानसभा चुनावों से पहले आदिवासियों तक पहुंचने के कार्यक्रम स्थानीय भाजपा नेताओं ने पिछले साल बांकुरा के चतुरदीही गांव में हंसदा के घर केंद्रीय गृहमंत्री का लंच तय किया था.

हंसदा ने यह भी आरोप लगाया है कि बेटी के इलाज में मदद के उन्हें शाह से बात करने का मौका नहीं मिला था. इसके बाद उनकी मदद के लिए बांकुरा से भाजपा सांसद और अब केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री को लगाया गया था.

टॅग्स :अमित शाहपश्चिम बंगालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील