पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसाः कूचबिहार में कांवड़ियों को ले जा रहे वाहन में करंट से 10 लोगों की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती
By अनिल शर्मा | Published: August 1, 2022 07:44 AM2022-08-01T07:44:35+5:302022-08-01T07:56:50+5:30
माथाभांगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अमित वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (DJ सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था।
कूच बिहार: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में रविवार देर रात करंट की चपेट में आने से एक पिकअप वैन में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वैन में सवार यात्री जलपेश जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद, यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां वैन में सवार 27 में से 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया, क्योंकि घटना में उन्हें मामूली चोटें आई थीं।
माथाभांगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अमित वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (DJ सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था। पुलिस ने कहा, आज सुबह करीब 12 बजे मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धरला पुल पर घटना हुई, जहां जलपेश जा रहे यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन में करंट लग गया।
कूचबिहार में यात्रा के दौरान उसमें करंट लगने से 10 लोगों की मृत्यु हुई है अन्य लोग घायल हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (DJ सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था: माथाभांगा ASP, पश्चिम बंगालpic.twitter.com/BKJtTUxGgh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2022
पुलिस अधिकारी ने बताया- "उन्हें चंगरबंधा बीपीएचसी लाया गया। उपस्थित चिकित्सा अधिकारी ने 27 में से 16 व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर किया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन पूरी तरह से जांच की आवश्यकता है। अधिकारी ने कहा, उपस्थित चिकित्सा अधिकारी ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके परिवारों को इस दुखद घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
कूचबिहार में यात्रा के दौरान उसमें करंट लगने से 10 लोगों की मृत्यु हुई है अन्य लोग घायल हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (DJ सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था: माथाभांगा ASP, पश्चिम बंगाल pic.twitter.com/g9I91xZwKd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2022
अमित वर्मा ने कहा, "वाहन को जब्त कर लिया गया है लेकिन चालक फरार हो गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस राहत और किसी भी आवश्यक सहायता के लिए समन्वय कर रही है।"