लाइव न्यूज़ :

पुलवामा अटैक: पाक पर भड़कीं कंगना, बोली- बॉर्डर चली जाऊं, किसी की बंदूक छीनी और मजा चखा दूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2019 13:53 IST

पुलवामा आतंकी हमले, भारत पाक तनातनी, इंडियन एयरफोर्स की सीमा पर एयर स्ट्राइक और अभिनंदन की वापसी पर अब तक कई सितारे प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अच्छी बात यह है कि पड़ोसी मुल्क के साथ बेहद तनाव भरे पलों में पूरा देश एक दिखा

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने पुलवामा हमले को बताया शदियों में सबसे निर्दयीबोलीं- पुलवामा का घाव हमेशा रहेगा हरा

अपने दम पर फिल्में चलाने वाली खूबसूरत और टैलेंटेड बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से जब पूछा गया कि विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी और पुलवामा हमले लेकर अब तक भारत-पाकिस्तान की तनातनी को वह कैसे देखती हैं तो उन्होंने बेहद जज्बाती जवाब दिया। कंगना ने कहा, ''यह एक प्रकार की सहज भावना थी जो हम सबने उस समय महसूस की... जब आप दहलाने वाली ऐसी घटना से रूबरू होते हैं जोकि संभवत: सदियों में सबसे निर्दयी और अमानवीय है... मुझे लगता है कि यह घटना हमारे अंत:करण में एक प्रकार के गहरे निशान, गहरे घाव के रूप में रहेगी, इसलिए स्वाभाविक तौर पर इस हिंसा कृत्य से मुझे धक्का लगा... और बेशक अगर आप अपने ही दिमाग के शिकार नहीं हो सकते हैं... उस पल में भी आपकी एक प्रकार की सोच सामने आती है.. आप सोचते हैं कि सबसे सही जवाब क्या होगा.. ठीक है... अपना सहज भाव सामने आने दें.. मैं वास्तव ऐसा महसूस नहीं करती हूं कि मेरा हर कथन राजनीतिक तौर पर सही है और भारतीय नीति को इससे मेल बैठाना है.. मैंने महसूस किया है कि सीमा पर चली जाऊं, किसी की बंदूक छीनूं और सबक सिखा दूं। यह मेरी सबसे सहज प्रतिक्रिया थी।''

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले, भारत पाक तनातनी, सीमा पार इंडियन एयर स्ट्राइक और अभिनंदन की वापसी पर अब तक कई सितारे प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अच्छी बात यह है कि पड़ोसी मुल्क के साथ बेहद तनाव भरे पलों में भी पूरा देश एक दिखा, विपक्ष ने भी किसी भी कार्रवाई के लिए सरकार का साथ देने का एलान किया। एकबार फिर देश की सवा सौ करोड़ जनता सिर्फ भारतीय हो गई। आप भी देशभक्ति का यह जज्बात अपने दिल में बनाए रखें।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाकंगना रनौतअभिनंदन वर्तमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस