लाइव न्यूज़ :

कोरोना फाइटरों के लिए मोदी सरकार अध्यादेश लाई तो उपराष्ट्रपति नायडू ने किया स्वागत, कहा- दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन योद्धाओं पर हमले हो रहे हैं

By भाषा | Updated: April 23, 2020 13:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर संकट पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अध्यादेश पास किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनायडू ने इस फैसले को समय की मांग बताते हुए कहा, ''यह महत्वपूर्ण निर्णय सामयिक है और हमारे स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी सुरक्षा प्रदान करेगा।''कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन है।

नई दिल्ली: देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोरोना संकट से निपटने के अभियान में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को हिंसा और प्रताड़ना से बचाने के लिये अध्यादेश लाने के सरकार के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत करते हुए कहा है कि यह साहसिक निर्णय स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करेगा।

नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध हिंसा को संज्ञेय और गैर जमानती अपराध बनाने हेतु अध्यादेश लाने का सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोविड 19 संक्रमण के विरुद्ध अभियान में सेवा भाव से जुड़े इन योद्धाओं के विरुद्ध हिंसात्मक हमले हुए है।’’

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर संकट पैदा करने वाले हिंसात्मक कार्यों को संज्ञेय और गैरजमानती अपराध की श्रेणी में लाने के लिये अध्यादेश जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

नायडू ने इस फैसले को समय की मांग बताते हुए कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण निर्णय सामयिक है और हमारे स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी सुरक्षा प्रदान करेगा। अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना जन सेवा कर रहे प्रथम पंक्ति के हमारे योद्धाओं की सुरक्षा, समर्थन और सम्मान हमारा उत्तरदायित्व है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं