धावक दुती चंद की शिकायत पर वेब पोर्टल के संपादक, संवाददाता गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 5, 2021 12:35 AM2021-09-05T00:35:36+5:302021-09-05T00:35:36+5:30

Web portal editor, correspondent arrested on complaint of runner Dutee Chand | धावक दुती चंद की शिकायत पर वेब पोर्टल के संपादक, संवाददाता गिरफ्तार

धावक दुती चंद की शिकायत पर वेब पोर्टल के संपादक, संवाददाता गिरफ्तार

ओडिशा के एक वेब पोर्टल के संपादक और इसके संवाददाता को प्रख्यात धावक दुती चंद की अशोभनीय तस्वीरें प्रकाशित करने और वसूली का प्रयास करने के आरोप में भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त यू एस दास ने बताया कि ऑनलाइन समाचार चैनल के संपादक को शुरू में पूछताछ के लिए शुक्रवार को हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पोर्टल के एक पत्रकार को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वेब पोर्टल के संवाददाता ने दावा किया कि वह अब प्लेटफॉर्म से नहीं जुड़े हैं। हम उनके बयान की पुष्टि कर रहे हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिताकी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Web portal editor, correspondent arrested on complaint of runner Dutee Chand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे