लाइव न्यूज़ :

Weather Update: गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में आज बदलेगा मौसम, अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

By आजाद खान | Updated: May 17, 2023 10:10 IST

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अगले दो घंटे में यहां हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। पिछले कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों के लिए यह एक राहत की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुमान के अनुसार, यहां हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। इससे पहले यहां धूल वाली आंधी भी चली थी।

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में बदलाव होने शुरू हो गया है और आने वाले कुछ घंटों में यहां बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों के लिए यह एक राहत की खबर है। बता दें कि पिछले दिनों में दिल्ली में धूल वाली आंधी भी चली थी जिस कारण देश की राजधानी के कई हिस्से धूल-धूल हो गए थे। 

ऐसे में आज यहां मौसम में बदलाव देखा गया है और राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले विभाग ने 18 मई को यहां पर बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन मौसम में आज से ही बदलाव होने लगे है। 

दिल्ली के इन इलाकों में आज हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली के उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात,हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश होने की भविष्वाणी की गई है। 

यही नहीं इन इलाकों में भी जैसे सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद (यूपी) और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी वर्षा होने की आशंका है। 

मंगलवार को चली थी धूल भरी आंधी

दिल्ली में मंगलवार को धूल भरी तेज हवाएं चलने के कारण प्रदूषक तत्व पीएम 10 खतरनाक स्तर तक बढ़ गया तथा धूल कणों में वृद्धि के साथ ही धुंध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तड़के तीन बजे से सुबह छह बजे तक धूल भरी आंधी चली जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित पालम वेधशाला में सुबह 10 बजे दृश्यता घटकर महज 700 मीटर रह गयी जो सोमवार सुबह नौ बजे 4000 मीटर थी। 

दिल्ली में मंगलवार को अपराह्न तीन बजे संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक 260 रहा जो सोमवार को शाम चार बजे 162 था। मौसमविज्ञानियों ने पश्चिमोत्तर भारत में पिछले पांच दिन से भयंकर गर्मी, वर्षा के अभाव में मिट्टी के शुष्क होने और बीती आधी रात से तेज हवा चलने को इस धूल भरे मौसम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :New Delhiभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे