लाइव न्यूज़ :

मौसम का हाल: येलो अलर्ट जारी, मध्य प्रदेश के 21 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 12, 2020 16:15 IST

छिंदवाड़ा में 1.1, सतना में 6, इंदौर में 0.4, जबलपुर में 2.4, रीवा में 20.2, टिकमगढ़ में 37.0, मलाजखंड में 49.2, नरसिंहपुर में 29, भोपाल सिटी में 26.2, भोपाल में 15.4, खजुराहो में 1.2, होशंगाबाद में 6.2, पचमढी में 11.0, बैतूल में 3.4, गुना में 1.6, रतलाम में 2.0, दमोह में 28, ग्वालियर में 47.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई.  

Open in App
ठळक मुद्देशहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.होशंगाबाद एवं इंदौर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.आगामी 24 घंटों में  रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, दमोह, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, दतिया एवं भिण्ड जिलो में कहीं कहीं अतिभारी वर्षा हो सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 21 जिलों में अतिभारी से लेकर भारी बरसात हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा कि प्रदेश के 10 जिलों में कही-कही अतिभारी और 11 जिलों में भारी बरसात हो सकती है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई. बीते 24 घंटोंं में राज्य के सीधी में 59.0, सिवनी में 21.4, गुना में 1.6, धार में 0.4, उमरिया में 9.2, मंडला में 8, सागर में 1.6, नवगांव में 0.4, छिंदवाड़ा में 1.1, सतना में 6, इंदौर में 0.4, जबलपुर में 2.4, रीवा में 20.2, टिकमगढ़ में 37.0, मलाजखंड में 49.2, नरसिंहपुर में 29, भोपाल सिटी में 26.2, भोपाल में 15.4, खजुराहो में 1.2, होशंगाबाद में 6.2, पचमढी में 11.0, बैतूल में 3.4, गुना में 1.6, रतलाम में 2.0, दमोह में 28, ग्वालियर में 47.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई.  

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही होशंगाबाद एवं इंदौर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, दमोह, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, दतिया एवं भिण्ड जिलो में कहीं कहीं अतिभारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही सीधी, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सागर, टीकमगढ़, हरदा, देवास, मुरैना एवं श्योपुकला जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत