लाइव न्यूज़ :

वेदर अपडेटः मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट, 14 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 1, 2020 19:04 IST

24 घंटोंं में राज्य के इटारसी में 9, बड़वारी, गूढ, सांवेर में 4, बरही, उमरिअ, करहल में 3, विजयराघौगढ़, पाली, दही परभातपट्टन में 2 सेमी बरसात दर्ज गई गई.

Open in App
ठळक मुद्दे मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. भोपाल, सागर, चंबल, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के 14 जिलों में बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलो में कुछ स्थानों पर तथा होशंगाबाद, चंबल, सागर, जबलपुर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई.

भोपाल संभाग में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. बीते 24 घंटोंं में राज्य के इटारसी में 9, बड़वारी, गूढ, सांवेर में 4, बरही, उमरिअ, करहल में 3, विजयराघौगढ़, पाली, दही परभातपट्टन में 2 सेमी बरसात दर्ज गई गई. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

इसके साथ ही भोपाल, सागर, चंबल, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  इंदौर, आगर, शिवपुरी, रतलाम, दतिया, छतरपुर, उज्जैन, बुरहानपुर, अनूपपुर, मंदसौर, उमरिया, डिंडोरी, देवास एवं ग्वालियर के जिलो में कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. 

उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर जमकर बरसा पानी

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर कहीं कम तो कहीं मद्धम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि सबसे अधिक नौ सेंटीमीटर पानी प्रतापगढ में बरसा जबकि पलियांकलां (खीरी), कडहल (मैनपुरी) में आठ आठ, मुसाफिरखाना (अमेठी), मैनपुरी में छह छह, गाजीपुर, नगीना (बिजनौर), चिल्लाघाट (झांसी) में पांच पांच तथा तुर्तीपार (बलिया), एल्गिनब्रिज और मुरादाबाद में चार चार सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी।

विभाग ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को सबसे अधिक 38 . 1 डिग्री सेल्सियस तापमान इटावा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बारे में अनुमान व्यक्त किया है कि राज्य में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। कहीं कहीं मूसलाधार बारिश की आशंका है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपालमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत