लाइव न्यूज़ :

Heatwave Alert: अप्रैल-जून में 10-20 दिन लू चलने की आशंका, आईएमडी ने कहा- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, मप्र, ओडिशा में सबसे अधिक असर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2024 18:10 IST

Weather Update: अप्रैल-जून के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है : भारत मौसम विज्ञान विभाग।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने का अनुमान है। उत्तरी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में लू का सबसे अधिक असर होने का अनुमान है।अप्रैल के अंत से प्रतिकूल मौसम परिस्थितियां उत्पन्न होने का पूर्वानुमान है।

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रेस कांफ्रेंस कर मौसम की जानकारी दी। आईएमडी का कहना है कि अप्रैल-जून में 10-20 दिन लू चलने की आशंका है। मई तक अल नीनो की स्थिति बनी रहेगी। अप्रैल 2024 के महीने के लिए, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालाँकि, पूर्व, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के इक्का-दुक्का इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। अप्रैल-जून की अवधि के दौरान मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने का अनुमान है। 

आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में अप्रैल-जून अवधि के दौरान सामान्य तौर पर चार से आठ दिन के लू दिवस की तुलना में 10 से 20 दिन तक लू चलने का अनुमान है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में लू का सबसे अधिक असर होने का अनुमान है। 

इस साल देश में अप्रैल के अंत से प्रतिकूल मौसम परिस्थितियां उत्पन्न होने का पूर्वानुमान है और संयोग से इसी दौरान लोकसभा चुनाव भी हैं। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे में सभी हितधारकों के लिए पहले से तैयारी करना महत्वपूर्ण है। मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें आने वाले ढाई महीने प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ेगा।

संयोग से इसी दौरान आम चुनाव भी हैं, जिसमें लगभग एक अरब लोगों के मतदान करने की उम्मीद है।’’ रीजीजू ने कहा कि उन्होंने भीषण गर्मी के पूर्वानुमान के बीच चुनावों के मद्देनजर हितधारकों के साथ एक उपयोगी बैठक की है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों सहित सभी हितधारकों ने व्यापक तैयारी की हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है। चूंकि हम दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं और प्रतिकूल मौसम झेलना पड़ता है, इसलिए पहले से तैयारी करना बेहद जरूरी हो जाता है।’’

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टछत्तीसगढ़आंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम