लाइव न्यूज़ :

Mausam ki Jankari: अलर्ट जारी, मध्य प्रदेश के के कई हिस्सोंं में भारी बरसात की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 22, 2020 16:03 IST

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर सागर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलो में अनेक स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देजबेरा, तामिया, रामपुर, माड़ा, परसिया, देवसर, कुसमी, पवई, पृथ्वीपुर में 3 सेमी बरसात दर्ज की गई. चंबल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा देवास जिले में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर एवं शाजापुर जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मौसम खुला रहा और बरसात थमी रही। इसके आलावा प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बरसात हुई। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों में भारी बरसात के  साथ साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर सागर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलो में अनेक स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के खातेगांव में 8, डिंडोरी, मझौली, मानपुर में 7, करंजिया, उमरेह, अमरवाड़ा में 5, सीहोर, घनसौर, गोहपरू, सरई, गुढ़, स्लीमनाबाद, सेंधवा में 4, भिंड, अम्बाह, नसरूल्लागंज, भैंसदेही, पलेरा, कुडंम, छिंदवाड़ा, बहोरीबंद, जबेरा, तामिया, रामपुर, माड़ा, परसिया, देवसर, कुसमी, पवई, पृथ्वीपुर में 3 सेमी बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा देवास जिले में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही सागर, भोपाल संभागों के जिलो में तथा नीचम, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर एवं शाजापुर जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद संभाग तथा बुरहानपुर, खण्डवा, खरगौन, गुना, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा सिवनी, बालाघाट एवं मण्डला जिलो में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही जबलपुर, शहडोल, भोपाल, इंदौर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागभोपालमध्य प्रदेशजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस