लाइव न्यूज़ :

Weather Update: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश, ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, बृहस्पतिवार रात...

By संदीप दाहिमा | Updated: May 29, 2025 20:50 IST

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बीच बृहस्पतिवार रात के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है तथा यहां मेघगर्जन एवं वर्षा होने और आंधी चलने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देWeather Update: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश, ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, बृहस्पतिवार रात...

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बीच बृहस्पतिवार रात के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है तथा यहां मेघगर्जन एवं वर्षा होने और आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई स्थानों पर आंधी के बाद गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली चमकने और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ संकेत देता है कि मौसम खराब हो सकता है इसलिए लोगों को सतर्कता बनाये रखनी चाहिए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।

उसके अनुसार यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है। शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 63 से 49 प्रतिशत के बीच रही। पूर्वानुमान में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की भी बात कही गयी है। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शाम पांच बज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 173 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम