लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, आरेंज और येलो अलर्ट जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 22, 2020 17:19 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, होशंगाबाद एवं शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, सागर एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहींं वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में भारी बरसात और बिजली चमकने व गिरने की चेतावनी दी है. गाडरवाड़ा, जैतहरी, सरई में 5, अमरपुर, समनापुर, कोतमा, देपालपुर, पिपरिया, डही, जोवट, बाग में 4 सेमी बरसात हुई.गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

भोपालः मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग के सभी जिलों के साथ-साथ राज्य के तीन अन्य जिलों में अति भारी बरसात की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में भारी बरसात और बिजली चमकने व गिरने की चेतावनी दी है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, होशंगाबाद एवं शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, सागर एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहींं वर्षा दर्ज की गई.

राजधानी भोपाल में आज दिन में हाल की बरसात दर्ज की गई. बीते 24 घंटोंं में राज्य के उदयगढ़ में 11, सोंडवा, अनूपपुर में 9, मोहखेड़ा में 8, पुष्पराजगढ़, डिंडोरी, खातेगांव, रानापुर में 7, गंधवानी, अलीराजपुर में 6, बनखेड़ी, सोहागपुर, छिंदवाड़ा, गाडरवाड़ा, जैतहरी, सरई में 5, अमरपुर, समनापुर, कोतमा, देपालपुर, पिपरिया, डही, जोवट, बाग में 4 सेमी बरसात हुई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलोें में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.  मौमस विभाग ने इसके साथ ही होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  शहडोल संभाग के जिलों में तथा बालाघाट, विदिशा एवं रायसेन जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा हो सकती है.  मौसम विभाग ने इसके साथ ही येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सागर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा रीवा, सतना, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, शाजापुर एवं अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.  

मौसम विभाग ने इसके साथ ही रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों