लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः मध्य प्रदेश में अच्छी बरसात का दौर जारी, तीन फीसदी ज्यादा, चार जिलों में सामान्य से कम पानी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 24, 2020 15:38 IST

राज्य के 4 जिलों मंदसौर, टीकमगढ़, निवाडी और छतरपुर में सामान्य से कम बरसात हुई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानोें पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.राज्य में 1 जून से 24 अगस्त तक 699.4 मिलीमीटर बरसात होना चाहिए थी लेकिन अब तक 717.8 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है.

भोपालः मध्य प्रदेश में अच्छी बरसात का दौर जारी है. मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 3 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है. राज्य में 1 जून से 24 अगस्त तक 699.4 मिलीमीटर बरसात होना चाहिए थी लेकिन अब तक 717.8 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है.

अच्छी बरसात के बावजूद भी राज्य के 4 जिलों मंदसौर, टीकमगढ़, निवाडी और छतरपुर में सामान्य से कम बरसात हुई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के रतलाम में 26, होशंगाबाद में 24.6, पचमढ़ी  में 5, सिवनी में 2.8, उमरीया में 4.2, टीकमगढ़ में 1, उज्जैन में 3.2, गुना में 14.2, सतना में 7.4, इंदौर में 1.7, जबलपुर में 5.6, खजुुराहो में 2.8, छिंदवाड़ा में 7.4, सीधी में 1 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानोें पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मध्य प्रदेश में उफनते नदी-नालों में बहने से तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही भारी वर्षा से देवास एवं बुरहानपुर जिलों में उफनते नदी-नालों में बहने से तीन लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार बुरहानपुर जिले में उफनती बरसाती नदी हिवरा में बहने से जयसिंह कोरकू (44) की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों योगेश पटेल (30) एवं ओमप्रकाश पटेल (40) की मौत देवास जिले में एक नाले में कार सहित बहने से हुई है.

भारी वर्षा के कारण मध्य प्रदेश के कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया. खंडवा से मिली रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ नियत्रण प्रकोष्ट प्रभारी एम सी पाण्डेय ने बताया कि नर्मदा के बढ़ते रौद्र रूप और तटीय ग्रामों में बाढ़ का खतरा देखते हुये अलर्ट जारी किया गया है.

उन्होंने कहा कि नर्मदा, ताप्ती, बेतवा, चंबल एवं पार्वती सहित प्रदेश की अधिकतर नदियां उफान पर हैं. नर्मदा नदी पर बने ओंकारेश्वर बांध के 10 गेट खोल कर शनिवार रात्रि से 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे बांध के निचले स्तर में नर्मदा के जलस्तर में करीब पांच मीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, प्रदेश के बरगी, तवा, बाणसागर, मोहनपुरा एवं राजघाट बांधों सहित अन्य बांधों के गेट खोलकर भी पानी छोड़ा जा रहा है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष