Weather Update: शीतलहर की चपेट में बिहार,10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 6 दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए, अगले 5 दिनों तक राहत नहीं

By एस पी सिन्हा | Published: January 5, 2023 03:55 PM2023-01-05T15:55:35+5:302023-01-05T15:56:24+5:30

Weather Update:  मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 5 दिनों तक फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

Weather Update cold wave bihar patna sasaram record 10 years broken no sun last 6 days people shrank cold no relief for next 5 days | Weather Update: शीतलहर की चपेट में बिहार,10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 6 दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए, अगले 5 दिनों तक राहत नहीं

पूरे दिन आसमान पर कोहरे का प्रभाव रहेगा। इससे शीतलहर की संभावना है।

Highlights अभी दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। पांच से सात किलोमीटर वृद्धि होने की वजह से दिन में कनकनी का एहसास होगा।पूरे दिन आसमान पर कोहरे का प्रभाव रहेगा। इससे शीतलहर की संभावना है।

पटनाः बिहार इस समय शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर के कहर ने ठंड के 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 6 दिनों से बिहार में सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं, जिसके चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। ठंडी हवा और आसमान पर कोहरा होने से गलन काफी ज्यादा है। 

हाल यह है कि सूबे के 17 जिलों में ’कोल्ड डे’ के हालात हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही तापमान और भी ज्यादा गिरने लगता है। इसबीच मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 5 दिनों तक फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इस दौरान ठंड हवाओं के रफ्तार पांच से सात किलोमीटर वृद्धि होने की वजह से दिन में कनकनी का एहसास होगा। पूरे दिन आसमान पर कोहरे का प्रभाव रहेगा। इससे शीतलहर की संभावना है।

विभाग के मुताबिक बिहार में उच्च हवा का दबाव है। पछुआ हवा सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके साथ ही आर्द्रता 90 प्रतिशत है। इसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में घने कोहरे का असर दिखाई देगा। सुबह दृश्यता 40 से 120 मीटर तक रहेगी। अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकतर जिलों में घने कोहरे छाए रहने की संभावना है।

उधर, आपदा विभाग ने भी लोगों से ठंड में सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि फिलहाल 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिलेगी। आने वाले दो दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इससे दिन का पारा 11 से 15 डिग्री और रात का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Web Title: Weather Update cold wave bihar patna sasaram record 10 years broken no sun last 6 days people shrank cold no relief for next 5 days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे