लाइव न्यूज़ :

Weather Update: बिहार में वज्रपात से 10 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया, 26 जिलों में बारिश होने की संभावना

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2022 22:00 IST

Weather Update:शेखपुरा के पुरैना में ठनका गिरने से महिला और बांका के बेलहर में किसान की मौत हो गई। अररिया में सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअररिया के भरगामा में 3 लोगों की मौतें हुई है। रानीगंज में एक की मौत वज्रवात की चपेट में आने से हो गयी है।अभी अगले एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा और साथ ही अच्छी बारिश होने के संभावना है।

पटनाः बिहार के विभिन्न जिलों में वज्रपात(तडित) गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग झुलस गये हैं। राज्य के सुपौल जिले में 2 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई है।

पहली घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमयाही की है, जहां खेत में घास काटने दौरान अचानक शुरू हुई बारिश के बीच ठनका गिरने से गिलर साह की 40 वर्षीय पत्नी राधा देवी घायल हो गई। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के प्रतापपुर झरकहा चौक की है, जहां बारिश के दौरान घर से बाहर निकले एक 15 वर्षीय युवक बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गया। 

बताया जाता है कि घायलों को लेकर परिजन त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि दोनों की मौत वज्रपात से हुई है। वहीं शेखपुरा के पुरैना में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी है। जबकि बांका के बेलहर में एक किसान की मौत हो गयी।

इसके साथ ही नवादा के काशीचक में भी एक बच्ची की मौत हो गयी है। वहीं अररिया में ठनका गिरने से सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत हुई है। अररिया के भरगामा में 3 लोगों की मौतें हुई है, जबकि रानीगंज में एक की मौत वज्रवात की चपेट में आने से हो गयी है।

इसी तरह से बेगूसराय जिले के सिंघौल में एक की मौत हो गयी जबकि दो झुलसने से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अभी अगले एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा और साथ ही अच्छी बारिश होने के संभावना है।

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के 26 जिलों में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है। अपने पूर्वानुमान में सभी नागरिकों को ठनके से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने खासकर किसानों के लिए चेतावनी जारी की है कि खेतों में जाने से पहले एक बार मौसम पर जरूर ध्यान दें।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?