लाइव न्यूज़ :

Weather Report: केरल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने 'ऑरेंट अलर्ट' जारी किया

By भाषा | Updated: July 29, 2020 13:51 IST

तिरुवनंतपुरम में मंगलवार रात से बुधवार तड़के तक बारिश हुई है और इस दौरान आईएमडी ने चार सेमी बारिश दर्ज की। वहीं कोट्टायम और एर्नाकुलम जिले में कल रात भारी बारिश हुई और इन दोनों जगह पर क्रमश: 20 और 15 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी ने 29 और 30 जुलाई के लिए भारी से भारी बारिश का संकेत देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। केरल में 2018 के अगस्त महीने में बाढ़ से भयानक तबाही हुई थी।

तिरुवनंतपुरमः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 29 और 30 जुलाई को कोल्लम, तिरुवनंतपुरम, पथनमथिट्टा, इडुक्की, मल्लापुरम, कोझिकोड और वायनाड में भारी से भारी बारिश का संकेत देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कन्नूर और कासरगोड में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।मौसम विभाग की ऑरेंज चेतावनी का मतलब खराब मौसम के लिए लोगों को ‘तैयार रहने’ के लिए कहना है जबकि येलो स्थिति के बारे में जानकारी रखने के बारे में है। तिरुवनंतपुरम में मंगलवार रात से बुधवार तड़के तक बारिश हुई है और इस दौरान आईएमडी ने चार सेमी बारिश दर्ज की।वहीं कोट्टायम और एर्नाकुलम जिले में कल रात भारी बारिश हुई और इन दोनों जगह पर क्रमश: 20 और 15 सेमी बारिश दर्ज की गई। एर्नुाकुलम और इसके उपनगरीय क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर पानी जमा है। जिले में 154 मिमी बारिश दर्ज की गई है।केरल में 2018 के अगस्त महीने में बाढ़ से भयानक तबाही हुई थी और 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और व्यापक स्तर पर संपत्ति की क्षति हुई। वहीं एक साल बाद फिर अगस्त में केरल के उत्तरी हिस्से में बाढ़ आई और 120 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 

यूपी में इस महीने के अंत तक होगी अच्छी बारिश

उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। आंचलिक मौसम केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश में बुधवार से ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होगी और यह सिलसिला 31 जुलाई तक चलेगा। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इस अवधि में बर्ड घाट (गोरखपुर) और जौनपुर में सबसे ज्यादा आठ - आठ सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा हाटा (कुशीनगर) में पांच सेंटीमीटर, घोसी (मऊ), अकबरपुर (अंबेडकरनगर) में चार-चार, तरबगंज (गोंडा) आगरा, शाहजहांपुर, औरैया और हमीरपुर में तीन- तीन सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर