दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश से तापमान में गिरावट

By भाषा | Published: April 8, 2019 02:15 AM2019-04-08T02:15:39+5:302019-04-08T02:15:39+5:30

मौसम विभाग ने बताया कि पालम वेधशाला में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दोपहर के वक्त अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

Weather report in Delhi-NCR updates light rainfall, thunder showers | दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश से तापमान में गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश से तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार दोपहर तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के बाद शाम को आई आंधी और बारिश से तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। शहर के कई हिस्सों में बिजली चमकने और धूल भरी हवा चलने के साथ हल्की बारिश हुई।

पालम और सफदरजंग वेधशाला में हवाओं की गति प्रति घंटे 40-50 किलोमीटर दर्ज की गई। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह ने ट्वीट किया, “आईजीआई ने रात आठ बजे 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की जानकारी दी है। यह गति आगे और बढ़ सकती है।” मौसम विभाग ने बताया कि पालम वेधशाला में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दोपहर के वक्त अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह शनिवार को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से छह डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आंधी के बाद तापमान में छह-सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।” मौसम वैज्ञानिक उत्तर भारतीय मैदानी क्षेत्र में अत्यधिक तापमान और पूर्वोत्तर राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के ऊपर बने चक्रवाती प्रसार को आंधी का कारण बता रहे हैं।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बेहद हल्की बारिश तथा धूल भरी आंधी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। हालांकि इसकी तीव्रता रविवार से कम रहेगी। 

Web Title: Weather report in Delhi-NCR updates light rainfall, thunder showers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे