लाइव न्यूज़ :

Weather Report: 24 घंटे के भीतर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली, पंजाब सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना

By एएनआई | Updated: January 21, 2020 12:08 IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह भविष्यवाणी भी की है कि मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों  में 24 घंटे के भीतर घना कोहरा हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर भारत के कई इलाकों में 24 घंटे के भीतर बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में यहां बारिश होने की संभावना है। 

राजधानी दिल्ली, पंजाब हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार (21 जनवरी) को बताया है कि अगले 24 घंटे में यहां बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि पश्चिमी देशों के बिगड़ते मौसम का असर भारत में पड़ सकता है। 

मालूम हो कि पश्चिमी देशों में बिगड़ते मौसम के चलते अफगानिस्तान और उसके आस-पास के देशों में चक्रवाती तूफान मंडरा है। यह चक्रवाती तूफान समुंद्र से 2.1 और 3.6 किलो मीटर की ऊंचाई पर घूम रहा है। इसके प्रभाव के चलते भारत के पश्चिमी हिमालय के इलाकों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में  भी 24 घंटे के अंदर हल्की बारिश होने की संभावना है। 

साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह भविष्यवाणी भी की है कि मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों  में 24 घंटे के भीतर घना कोहरा हो सकता है। विभाग ने ओड़िसा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरा होने की संभावना जताई है। 

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के अलावा कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते प्रदेश के कई नेशनल हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई है। फिलहाल, नेशनल हाईवे से बर्फ को हटाने का काम जारी है। 

वहीं, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (एसएएफएआर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार (21जनवरी)  को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहत खराब कैटेगरी पर दर्ज किया गया है। दिल्ली में मंगलवार सुबह 8:50 बजे एक्यूआई 322 पर दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टदिल्लीचंडीगढ़पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर