लाइव न्यूज़ :

Weather Report: मध्य प्रदेश में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 11, 2020 18:31 IST

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल एवं रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर जबलपुर एवं इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में एक बार फिर आगामी सोमवार 13 जुलाई से भारी बरसात की झड़ी लगेगी. भोपाल और उसके आसपास के जिलों में आज मौसम लगभग सूखा रहा

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर आगामी सोमवार 13 जुलाई से भारी बरसात की झड़ी लगेगी. इसी बीच मध्यप्रदेश में बरसात का दौरा-दौर जारी है. राजधानी भोपाल और उसके आसपास के जिलों में आज मौसम लगभग सूखा रहा. मौसम विभाग के अनुसार भारी बरसात का कारण बनने वाली द्रोणक हिमालय की तराई की तरफ है. सोमवार तक वह मध्यप्रदेश के डेढ़Þ किलोमीटर ऊ पर आएगी. इसके साथ ही 2-3 रोज तक प्रदेशभर में अच्छी बरसात होगी.

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल एवं रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर जबलपुर एवं इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटों में पन्ना में 6, धार में 5, रायपुर कचुलियान, बुढार, मनगवा, मउगंज, रीवा में 4, कोतमा, खकनार, महू में 3, लाजी, नैनपुर, धनौरा, मण्डला, रामपुर, बाघेलान में 2, बिधिया, केवलारी, टीकमगढ़Þ, रामनगर, गुढ़Þ, बलदेवगढ, मझौली, सिरमौर, सीधी, उमरिया, खजुराहों, पिछोर, रतलाम, बुरहानपुर, बैतूल में 1 सेमी बरसात दर्ज की गई.

आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा अलीराजपुर, झाबुआ, सीहोर, भोपाल एवं रायसेन जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही विदिशा, राजगढ़Þ, बुरहानपुर, खण्डवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया एवं भिण्ड जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. जबकि आगामी 24 घंटों के लिए रीवा संभाग तथा अनूपपुर, शहडोल एवं पन्ना जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है