लाइव न्यूज़ :

Weather News: मौसम विभाग ने अगले दो दिन में दिल्ली के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: July 20, 2020 23:18 IST

मौसम विभाग ने आज (सोमवार) रात दिल्ली के कुछ हिस्से में मध्यम बारिश होने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देसफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रविवार को दिल्ली में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में चार लोगों की मौत हो गई थी। 

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर अगले दो दिन में भारी बारिश हो सकती है। इसमें कहा गया कि दिल्ली के शेष इलाकों तथा इर्दगिर्द के क्षेत्रों में मध्यम बारिश का अनुमान है।ॉ

मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया, ‘‘दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में बारिश हो सकती है तथा कुछ-कुछ स्थानों पर भारी और बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसके बाद बारिश में कमी आएगी।’’

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत पर अगले दो से तीन दिन में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पूर्वी हवाओं और अरब सागर से आने वाली दक्षिणपश्चिमी हवाओं का मेल होता रहेगा। इस बीच यहां मानसून भी आया हुआ है। इन दो कारकों से अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने सोमवार रात तक मध्यम बारिश होने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। सोमवार को दिन में राष्ट्रीय राजधानी में छिटपुट बारिश होती रही। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को दिल्ली में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में चार लोगों की मौत हो गई थी।  

टॅग्स :दिल्लीमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे