लाइव न्यूज़ :

Weather updates: मौसम की ताजा खबर, झारखंड में दो दिन पहले पहुंचा मानसून, ओडिशा में झमाझम बरसे 

By भाषा | Updated: June 13, 2020 19:15 IST

भारत में मानसून ने दस्तक दे दिया है। आज झारखंड में दो दिन पहले ही झमाझम बारिश हुई और ओडिशा के सभी 30 जिलों को भिगो कर रख दिया। लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी से निजात मिली।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में अगले पांच दिन तक बादल छाये रहने तथा लगभग पूरे राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते मानसून तय समय से दो दिन पूर्व ही झारखंड पहुंच गया। केरल में इस वर्ष एक जून को पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून ओडिशा और पश्चिम बंगाल होते हुए शुक्रवार को राज्य में प्रवेश कर गया था।

रांची/भुवनेश्वरः झारखंड के सभी भागों में मानसून तय समय से दो दिन पहले शनिवार को पहुंच गया। हालांकि शुक्रवार को मानसून जमेशदपुर के इलाकों में पहुंच गया था।

शनिवार को राजधानी रांची में भी इसने दस्तक दे दी और इसके प्रभाव से लगभग पूरे राज्य में अगले पांच दिन तक बादल छाये रहने तथा लगभग पूरे राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। रांची में मौसम विभाग के निदेशक डा. एसडी कोटाल ने बताया कि हाल में बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते मानसून तय समय से दो दिन पूर्व ही झारखंड पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि केरल में इस वर्ष एक जून को पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून ओडिशा और पश्चिम बंगाल होते हुए शुक्रवार को राज्य में प्रवेश कर गया था और आज इसने राजधानी रांची समेत लगभग पूरे झारखंड राज्य में दस्तक दे दी। उन्होंने बताया कि आमतौर पर मानसून झारखंड के जमशेदपुर में 14 जून को पहुंचता है जबकि रांची में यह 15 जून को पहुंचता है लेकिन इस बार यह 12 जून को ही जमशेदपुर पहुंच गया और आज रांची भी पहुंच गया।

कोटाल ने बताया कि मानसून के चलते पूरे झारखंड में अगले पांच दिन तक गहरे बादल छाये रहने तथा मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मानसून के चलते राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। इससे पूर्व मानसून के चलते राज्य के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया।

दो दिनों से हुए मौसम परिवर्तन चलते रांची समेत तकरीबन राज्य के हर हिस्से में लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को रांची समेत कई जिलों में सुबह से काले बादल छाए रहे। विभाग के अनुसार मानसून शुक्रवार को तेजी से आगे बढ़ा और शनिवार को यह झारखंड में प्रवेश कर गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्‌डा, पाकुड़, साहेबगंज और गुमला, हजारीबाग तथा गिरिडीह के कुछ हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कोटाल ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए पूरे राज्य में अनुकूल मौसम बना है और अगले 24 घंटे भी यह तेजी से आगे बढ़ेगा। 

ओडिशा के सभी 30 जिलों में पहुंचा मॉनसून

ओडिशा में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार को सभी 30 जिलों में पहुंच गया। यह जानकारी यहां मौसम विज्ञान केंद्र ने दी। इसने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक मॉनसून ने बृहस्पतिवार को ओडिशा में दस्तक दी और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पहुंचा, जिससे छह जिलों को छोड़कर अधिकतर इलाकों में बारिश हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मॉनसून के आगे बढ़ने की अनुकूल स्थितियों को देखते हुए यह आज ओडिशा के शेष इलाकों तक पहुंच गया और इस प्रकार अब यह पूरे राज्य में पहुंच चुका है।’’ मॉनसून अब सभी 30 जिलों में पहुंच गया है जबकि शुक्रवार तक यह बारगढ़, झारसुगुडा, सुंदरगढ़, संबलपुर, क्योंझर और मयूरभंज जिलों में नहीं पहुंचा था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार मॉनसून मध्य भारत में सामान्य रहेगा। ओडिशा मध्य भारत में स्थित है और मॉनसून सामान्य रहने से कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागझारखंडओड़िसाकेरलमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'