लाइव न्यूज़ :

Weather Forecast Today:उत्तर भारत समेत कई बड़े शहरों में शीतलहर और बर्फबारी का प्रकोप, भूस्खलन और बर्फबारी की अशंका 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 11:18 IST

भारत के कई हिस्सों में शीतलहर जारी रही है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम  और मेघालय कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल गंगा नदी के आस-पास और त्रिपुरा में मध्यम स्तर के कोहरे को दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम  और मेघालय कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को उत्तरी और पूर्वी भारत में लगातार ठंड का प्रकोप बना रहा।हरियाणा के करनाल जिले में सबसे कम टेम्परेचर 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

भारतीय  मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)  के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम  और मेघालय कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल गंगा नदी के आस-पास और त्रिपुरा में मध्यम स्तर के कोहरे को दर्ज किया गया।

भारत के कई हिस्सों में शीतलहर जारी रही है। रविवार को उत्तरी और पूर्वी भारत में लगातार ठंड का प्रकोप बना रहा। भारत के मौसम विज्ञानिकों ने अशंका जतायी  है कि अगले कुछ दिनों में भारत के उत्तरी इलाकों में बर्फबारी हो  सकती है। हालांकि रविवार को दिल्ली में धूप निकली थी लेकिन अधिकतम मौसम तापमान 21.2 दो डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार (6 जनवरी) को आसमान में  बादल छाये रहेंगे।

आज भी उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की  ठंड जारी है। लखनऊ में भी बादल छाए रहे है। मौसम विभाग ने  जानकारी की मुजफ्फरनगर में पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम टेम्परेचर दर्ज किया। वहीं ओडिशा में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो  दिनों में शीत लहर की वापसी का पूर्वानुमान लगाया है।

साथ ही मौसम विज्ञानिको भविष्यवाणी की है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार से लेकर गुरुवार तक बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति, शिमला, कंगड़ा और किन्नौर जिलों में सोमवार से मंगलवार तक बारिश और बर्फबारी से यातायात प्रभावित और भूस्खलन की भी अशंका है।

पंजाब और हरियाणा में भी शीत लहर जारी है। मौसम विभाग ने बताया  कि पंजाब के बठिंडा और आमदपुर में ज्यादा ठंड रही  है।  जिसमें  3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। हरियाणा के करनाल जिले में सबसे कम टेम्परेचर 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टजम्मू कश्मीरउत्तर प्रदेशपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'