लाइव न्यूज़ :

यूपी-बिहार सहित कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए मौसम विभाग ने किन राज्यों के लिए जारी किया कौनसा अलर्ट

By अभिषेक पारीक | Updated: June 18, 2021 19:09 IST

दक्षिण पश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। जिसके बाद गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून आगे बढ़ा है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी और बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमानसून के फिर रफ्तार पकड़ने से यूपी-बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में मानसूनी हवाओं के 27 जून तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। 

दक्षिण पश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। जिसके बाद गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून आगे बढ़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि गुजरात, दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों को मानसून अगले 24 घंटों में भिगो सकता है। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली को मानसून के लिए अभी इंतजार करना होगा। दिल्ली में मानसूनी हवाओं के 27 जून तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी और बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 30 जून के मध्य मानसून का फ्लो पैटर्न अधिक मजबूत होगा। इसी के बाद उत्तर पश्चिमी भारत में मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्यों में शुक्रवार को मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है। साथ ही कई स्थानों पर आकाशीय बिजली के गिरने की भी चेतावनी दी गई है। 

बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में 21 जून तक समान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों में बारिश हो सकती है। 

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और निकटवर्ती इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। साथ ही सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, कुशीनगर, अयोध्या सहित आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस पूरे हफ्ते में मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई है। 

उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट 

इसके साथ ही उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इनमें नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जैसे पहाड़ी जिले शामिल हैं। साथ ही अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, चमोली, बागेश्वर में भी भारी बारिश के आसार हैं। जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा में भी अगले एक दो दिन में बारिश हो सकती है। 

टॅग्स :मानसूनमौसमउत्तर प्रदेशबिहारउत्तराखण्डदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस