लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मौसम विभाग की चेतावनी, 24 घंटे के भीतर 16 शहरों में होगी मूसलाधार बारिश

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 3, 2019 19:25 IST

पिछले 24 घंटों में अजमेर में साढ़े तीन घंटे में ही चार इंच बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। वहीं माउंट आबू के अलावा जोधपुर, जयपुर और अलवर में झमाझम बारिश का दौर जारी है।  

Open in App

प्रदेश में बरसात का दौर जारी है जहां माउंट आबू में बीते घंटों में 10 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के 16 शहरों में भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। जयपुर, जोधपुर, अलवर और अजमेर सहित अन्य जिलों में भी तेज बारिश तर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी का माहौल रहा।

पिछले 24 घंटों में अजमेर में साढ़े तीन घंटे में ही चार इंच बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। वहीं माउंट आबू के अलावा जोधपुर, जयपुर और अलवर में झमाझम बारिश का दौर जारी है।  

अलवर की सिलीसेढ़ झील के आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से झील का जलस्तर आधा फीट बढ़ गया और पानी की आवक जारी है। बारिश के कारण यातायात अस्त-व्यस्त रहा। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। झील में पानी आने से पर्यटकों की यहां खासी चहल-पहल बढ़ गई है। यह झील अलवर जिले का दर्शनीय पर्यटन स्थल है। 

मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटों में राजस्थान के 16 शहरों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बारां, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, टोंक, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, सिरोही और सवाई माधोपुर जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात माउंट आबू में 19.4 के साथ सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर