लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग की चेतावनी, इन छह राज्यों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

By भाषा | Updated: August 17, 2018 18:21 IST

केरल में करीब एक सदी में आयी इस प्रलयंकारी बाढ़ में आठ अगस्त के बाद से अब तक 173 लोगों की मौत हो गयी है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्त: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और गोवा सहित छह राज्यों के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों और सीमावर्ती गुजरात एवं उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है। इसकी वजह से उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात के कच्छ एवं सौराष्ट्र क्षेत्र, तेलंगाना तथा उत्तरी कर्नाटक के भीतरी इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इसके अलावा राजस्थान के दक्षिण पूर्वी इलाकों और मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम इलाकों में अधिकांश स्थानों पर अगले 24 घंटों तक जोरदार बारिश की संभावना को देखते हुये भारी बारिश जनित सभी संभावित स्थितियों से निपटने की चेतावनी दी गयी है। 

बता दें कि केरल में बारिश जनित घटनाओं में गुरुवार महज एक दिन में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। वहीं राज्य में आज अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी और पेट्रोल पंप में ईंधन की कमी से संकट गहराता दिखा। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।करीब एक सदी में आयी इस प्रलयंकारी बाढ़ में आठ अगस्त के बाद से अब तक 173 लोगों की मौत हो गयी है। आपदा ने इस प्राकृतिक छटा वाले राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इसके चलते इसका पर्यटन उद्योग बर्बाद हो गया है, हजारों हेक्टेयर भूभाग में उपजी फसलें तबाह हो गयी हैं और बुनियादी ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।

टॅग्स :मानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविकसित होते भारत को अस्त-व्यस्त करती बाढ़

भारतJ&K में 125 वर्षों में छठा सबसे ज़्यादा बारिश वाला रहा अगस्त, 73% अधिक बारिश हुई, लद्दाख में सामान्य से 930% अधिक बारिश हुई

भारतManimahesh Yatra 2025: 16 श्रद्धालुओं की मौत, हजारों को किया गया रेस्क्यू, हिमाचल में कुदरत के कहर के बावजूद मणिमहेश यात्रा पर संपन्न

भारतWeather Alert Today: दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान; IMD ने दी चेतावनी

भारतWeather Updates Today: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, कहीं बाढ़ तो कहीं बादल फटने से तबाही; IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया