लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः भारी बारिश की चेतावनी, मध्य प्रदेश के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 2, 2020 18:03 IST

बीते 24 घंटों में इंदौर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई . राज्य के शेष संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. बीते 24 घंटोंं में राज्य के चितरंगी में 2, सिरमौर एवं रामपुर में 1 सेमी बरसात हुई.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 6 जिलों में भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. इसके साथ ही सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारें पड़ सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश में भारी बरसात के बाद आज राज्य में अधिकांश स्थानों पर बरसात नहीं हुई और मौसम खुला रहा है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 6 जिलों में भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

राज्य में बीते 24 घंटों में इंदौर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई . राज्य के शेष संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. बीते 24 घंटोंं में राज्य के चितरंगी में 2, सिरमौर एवं रामपुर में 1 सेमी बरसात हुई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. इसके साथ ही सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारें पड़ सकती है.

इसके साथ ही होशंगाबाद, इंंदौर, उज्जैन, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, उमरिया एवं पन्ना जिलों में भारी वर्षा साथ ही कहीं-कहीं अति भारी वर्षा हो सकती है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले के  शाहगंज के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया.  मुख्यमंत्री ने  राहत शिविरों में पहुँचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. चौहान ने सोमलवाड़ा, नांदेड़, कुसमखेड़ा, बम्होरी, तिललौट, बिसखेड़ी, जनमासा गांव जाकर  बाढ़ पीड़ितों से उनका हाल जाना और कहा कि  उनकी  सभी आवश्यक जरूरतें पूरी की जाएंगी.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस