लाइव न्यूज़ :

एमपी में मौसम का हालः कई जगह हल्की बारिश, पचमढ़ी में तापमान सबसे कम

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: December 16, 2020 20:57 IST

मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा छाने लगा है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की चेतावनी दी है.

Open in App
ठळक मुद्देहोशंगाबाद व ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई.बीते 24 घंटोंं में राज्य के पवई में 5, लवकुशनगर में 4 सेमी बरसात हुई. आगामी 24 घंटों में भी कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की चेतावनी दी है.

भोपालः पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर होशंगाबाद व ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई.

इसके चलते, राज्यभर में मौसम सर्द बना हुआ है. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया. इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा छाने लगा है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की चेतावनी दी है.

पिछले 24 घंटों के के दौरान न्यूनतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में काफी गिरा व शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. न्यूनतम तापमान  सागर व ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर व रीवा संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक तथा शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक रहा.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के पवई में 5, लवकुशनगर में 4 सेमी बरसात हुई. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शहडोल एवं रीवा संभागों के जिलों में कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर व विदिशा जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे (हल्की वर्षा) हो सकती है.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में चंबल व ग्वालियर संभागों के जिलों में उज्जैन, शाजापुर, आगर, भोपाल, सीहोर, रतलाम व इंदौर जिलों में कहीं कहीं सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. इसके साथ ही छतरपुर, टीकमगढ़, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर जिलों में कहीं-कहीं सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहने की चेतावनी दी है.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर