लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः मध्य प्रदेश में अच्छी बरसात फिर भी सामान्य से 9 फीसदी कम, कई जिलों में झमाझम बारिश

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 17, 2020 15:36 IST

राज्य के बैहर में 17, मलांजखंड में 16, नारायणगंज, पनागर में 12, कुंडम में 11, घुघरी, बजाग में 10, जबलपुर, मोहगांव, मेहंदवानी और खकनार में 9-9, निवास, परसवाड़, मुरैना, बिछिआ में 8, बलदेवगढ़Þ, तेंदूखेड़ा, अनुपपूर में 7, मंडला, खनियादाना, कोलारस में 6 सेमी बरसात हुई.

Open in App
ठळक मुद्देजबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के सभी संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, रायसेन, विदिशा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में बीते 24 घंटों में अच्छी बरसात हो रही है. इसके बावजूद भी मध्य प्रदेश में अब तक हुई बरसात सामान्य से 9 फीसदी कम है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, रीवा, सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई. बीते 24 घंटोंं में राज्य के बैहर में 17, मलांजखंड में 16, नारायणगंज, पनागर में 12, कुंडम में 11, घुघरी, बजाग में 10, जबलपुर, मोहगांव, मेहंदवानी और खकनार में 9-9, निवास, परसवाड़, मुरैना, बिछिआ में 8, बलदेवगढ़Þ, तेंदूखेड़ा, अनुपपूर में 7, मंडला, खनियादाना, कोलारस में 6 सेमी बरसात हुई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के सभी संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, रायसेन, विदिशा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है.

मौसम विभाग ने इसके साथ ही येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अनुपपूर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, सागर, सीहोर, राजगढ़, होशंगाबाद,  खंडवा, आगर, गुना, अशोक नगर, श्योपुर कलां एवं शिवपुरी जिलो में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर