मौसम अलर्ट: दिल्ली में आज मॉनसून देगा दस्तक, अगले तीन दिन बारिश की संभावना

By निखिल वर्मा | Published: June 24, 2020 05:26 AM2020-06-24T05:26:46+5:302020-06-24T05:27:08+5:30

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.

Weather Alert: Monsoon will knock in Delhi today, possibility of next three rains | मौसम अलर्ट: दिल्ली में आज मॉनसून देगा दस्तक, अगले तीन दिन बारिश की संभावना

दिल्ली में इस बार मॉनसून समय से पहले आ रहा है (फाइल फोटो)

Highlightsसामान्य तौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है।उत्तर प्रदेश में राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश या आंधी आ सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार (24 जून) को मानसून पहुंचने की उम्मीद है।  दिल्ली में मानसून के जल्दी आने का कारण पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में चक्रवातीय दबाव बनना है जो 19 और 20 जून को दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ा था। आज से मानसून दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देना शुरू कर देगा। आईएमडी ने इस बार दिल्ली में 103 प्रतिशत (सामान्य) बारिश का अनुमान जताया है। 

वहीं मंगलवार को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘‘अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकांश हिस्सों और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।’’ 

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 37 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 63 से 86 प्रतिशत के बीच रहा। अगले तीन दिन में दिल्ली में बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा। हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

उत्तर प्रदेश में हुई हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में छिटपुट जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 24, 25 और 26 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजस्थान के हिस्सों में गर्मी जारी रही और गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर, बीकानेर, चूरू और जयपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 43, 42.8, 42.1 और 40.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अजमेर और कोटा में दिन का तापमान क्रमश: 39.5 और 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Web Title: Weather Alert: Monsoon will knock in Delhi today, possibility of next three rains

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे