लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्टः एमपी में येलो अलर्ट जारी, मानसून सक्रिय, मूसलाधार बारिश जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 28, 2020 14:51 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन इंदौर, ग्वालियर एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर रीवा, सागर, जबलपुर, होशंगाबाद एवं चंबल संभागों के जिलों में कही-कही वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बरसात के साथ-साथ बिजली के चमकने और गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है.राघोगढ़, आरोन, अम्बाह, ईशागढ़, पुनासाडेम, आगर, पानसेमल, भाण्डेर, जतारा, निवाड़ी और छिंदवाड़ा में 2 सेन्टीमीटर, बरसात हुई.आगामी 24 घंटों में राज्य के रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. राज्य के अनेक स्थानों पर लगातार बरसात हो रही है. वैसे आज राजधानी भोपाल में मौसम खुला रहा.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बरसात के साथ-साथ बिजली के चमकने और गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन इंदौर, ग्वालियर एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर रीवा, सागर, जबलपुर, होशंगाबाद एवं चंबल संभागों के जिलों में कही-कही वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटों में राज्य के ओरछा में 7 सेन्टीमीटर, टोंकखुर्द, सेंधवा में 6 सेन्टीमीटर, तराना, गुलाना और सोनकच्छ में 5 सेन्टीमीटर, कसरावद, मोमनबड़ोदिया, पिछोर, सीहोर, देवास और उदयनगर में 4 सेन्टीमीटर, शाजापुर, कुरवई, बागली, नलखेड़ा, नालछा, ठीकरी, जीरापुर और धार में 3 सेन्टीमीटर, सांरगपुर, ब्यावरा, करेरा, नेपानगर, महेश्वर, शुजालपुर, बडवाहा, अशोकनगर, राघोगढ़, आरोन, अम्बाह, ईशागढ़, पुनासाडेम, आगर, पानसेमल, भाण्डेर, जतारा, निवाड़ी और छिंदवाड़ा में 2 सेन्टीमीटर, बरसात हुई.

कही-कही भारी वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं

आगामी 24 घंटों में राज्य के रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है. इसके साथ ही सागर, भोपाल, होशंगाबाद एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कही-कही भारी वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं.

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बरसात और गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी दी है. चेतावनी में कहा गया है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के रीवा, सतना, छिंदवाडा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना एवं बैतूल जिलों में कही-कही भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही भोपाल, होशंगाबाद, रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल, संभागों के जिलों में तथा इंदौर, धार जिलों में कही-कही गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है. 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशग्वालियरभोपालजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी