मौसम अलर्ट: मुंबई में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव, एयरपोर्ट ठप, दिल्ली में हो सकती है बारिश
By स्वाति सिंह | Published: July 8, 2019 10:53 AM2019-07-08T10:53:42+5:302019-07-08T10:53:42+5:30
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
मुंबई के आस-पास कई शहरों में सोमवार सुबह से बारिश जारी है। जिसके चलते सड़कों पर पानी जमा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज यहां में रुक-रुक कर भीषण बारिश की संभावना है। सड़कों पर जलभराव होने के कारण लंबा जाम लगा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि शहर में बारिश के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रोक दिया गया है।
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
इसके अलावा मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आगमन की घोषणा पहले ही कर दी थी। मानसून यहां छह दिन की देरी से पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले 10 से 15 दिनों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। 10 जुलाई के बाद जोरदार बारिश भी हो सकती है।
#UPDATE MIAL PRO: Due to heavy rains, the visibility is changing every minute. Since 9:15 am, the visibility at the airport is fluctuating. There is a delay due to weather. No cancellation as of now but 3 diversions took place till now. https://t.co/FdKmO4vYdV
— ANI (@ANI) July 8, 2019
मानसूनी बारिश से तर हुआ उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से कई इलाकों का पारा लुढ़का है, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है। रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गये हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण तीन-चार दिन तक बारिश होने के आसार हैं।