लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, निर्देश नहीं मानने वालों पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

By सुमित राय | Updated: April 8, 2020 17:36 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 343 मरीज सामने आ चुके हैं और तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Open in App

कोरोना वायरस (कोविड-19) के लगातार बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने बुधवार को सभी लाेगाें के लिए घर से निकलते वक्त मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले मास्क को अनिवार्य करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बना था।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया, 'राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न पहनने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।' 

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 343 पहुंच गई है, जबकि तीन लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहां 26 लोग अब तक कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 5194 कंफर्म मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 149 लोगों की मौत हो चुकी है और 402 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'