लाइव न्यूज़ :

शरद पवार का बीजेपी पर हमला, कहा- अगर 13 साल मंत्री रहने के बावजूद कोई काम नहीं कर पाया तो उसे चूड़ियां पहन लेनी चाहिए

By भाषा | Updated: October 17, 2019 12:21 IST

बीड विधानसभा क्षेत्र में राकांपा उम्मीदवार संदीप क्षीरसागर के लिए प्रचार करते हुए पवार ने पार्टी के एक और पूर्व मंत्री तथा मौजूदा मंत्री जयदत्त क्षीरसागर पर भी निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के पूर्व नेता बबनराव पाचपुते पर तीखा हमले करते हुए बुधवार को कहा कि अगर 13 वर्षों तक मंत्री रहने के बावजूद कोई शख्स काम नहीं कर पाया तो उसे चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। पूर्व राकांपा मंत्री पाचपुते साल 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे। वह अहमदनगर जिले में श्रीगोंदा से चुनाव लड़ रहे हैं।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के पूर्व नेता बबनराव पाचपुते पर तीखा हमले करते हुए बुधवार को कहा कि अगर 13 वर्षों तक मंत्री रहने के बावजूद कोई शख्स काम नहीं कर पाया तो उसे चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। पूर्व राकांपा मंत्री पाचपुते साल 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे। वह अहमदनगर जिले में श्रीगोंदा से चुनाव लड़ रहे हैं।

पवार ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राकांपा उम्मीदवार घनश्याम शेलार के लिए प्रचार करते हुए श्रीगोंदा में यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘‘पाचपुते ने हाल ही में एक रैली में कहा कि जब वह कांग्रेस-राकांपा सरकार में 13 वर्षों तक मंत्री थे तो उनके पास केवल हस्ताक्षर करने का अधिकार था। लेकिन जब कोई मंत्री किसी चीज पर हस्ताक्षर करता है तो वह आदेश बन जाता है, हस्ताक्षर के साथ ही काम को मंजूरी मिलती है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘तो हम क्या कह सकते हैं अगर कोई कहता है कि उसके पास हस्ताक्षर करने का अधिकार था लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया? अगर वह मंत्री रहने के बावजूद लोगों के लिए कुछ नहीं कर सकता तो उसे चूड़ियां पहन लेनी चाहिए।’’

बीड विधानसभा क्षेत्र में राकांपा उम्मीदवार संदीप क्षीरसागर के लिए प्रचार करते हुए पवार ने पार्टी के एक और पूर्व मंत्री तथा मौजूदा मंत्री जयदत्त क्षीरसागर पर भी निशाना साधा।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद