लाइव न्यूज़ :

जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिरायी गयी हथियारों की खेप बरामद

By भाषा | Updated: October 3, 2021 09:44 IST

Open in App

जम्मू, तीन अक्टूबर जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पुलिस ने हथियारों की एक खेप बरामद की है और ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान के एक ड्रोन से हथियारों की यह खेप गिरायी गयी।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ड्रोन से गिराए गए पैकेट में एक एके असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन, 30 गोलियां और एक टेलीस्कोप मिला है।

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पहालेन मंडल के सौजन गांव से यह खेप बरामद की गयी। एक गांव वाले ने पुलिस को किसी तरह की आवाज आने और संदिग्ध रूप से पाकिस्तानी ड्रोन से सामान गिरने की सूचना दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तुरंत गांव की घेराबंदी कर दी और तलाश अभियान चलाया। तलाश अभियान के दौरान उसे तार से बंधा एक पीले रंग का पैकेट मिला जिसमें हथियार और गोला बारुद बरामद किए गए। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और उन लोगों का पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं जिन्हें यह खेप लेने आना था।

पिछले एक साल में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन गतिविधियों में वृद्धि हुई है जो सीमा की रक्षा कर रहे सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गयी है।

सुरक्षाबलों ने पिछले एक साल में अलग-अलग स्थानों पर दो ड्रोन मार गिराए और राइफल, विस्फोटक, बम और मादक पदार्थ समेत हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस साल जून में जम्मू में भारतीय वायु सेना के स्टेशन पर ड्रोन द्वारा दो बम गिराए जाने के बाद सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'