लाइव न्यूज़ :

हम छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को आंच नहीं आने देंगे: रेणु जोगी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:23 IST

Open in App

‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़’ की अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी ने प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही सियासी उठापठक के बीच शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में कांग्रेस की सरकार को किसी तरह की आंच नहीं आने देगी और सोनिया गांधी के कहने पर वह किसी भी समय साथ देने के लिए तैयार हैं। रेणु जोगी ने यह भी कहा कि अगर सोनिया गांधी कहेंगी तो वह पुरानी सभी बातों को भूलकर कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय भी कर सकती हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेरे पति अजीत जोगी को राजनीतिक जीवन में जो मिला और मेरे परिवार को जो प्रतिष्ठा मिली, उसमें गांधी परिवार और खासकर सोनिया गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान है। हम सदा उनके कृतज्ञ रहेंगे।’’ रेणु ने कहा, ‘‘वर्तमान परिस्थिति में अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को हमारी जरूरत पड़ी तो हम साथ देने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस की सरकार पर हम आंच नहीं देंगे। सोनिया गांधी के कहने पर हम किसी भी समय कांग्रेस के साथ खड़े हो सकते हैं।’’ उल्लेखनीय है कि 90 सदस्यीय विधानसभा में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के चार विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप