लाइव न्यूज़ :

शिवसेना की नागरिकता संशोधन बिल पर दो टूक, उद्धव ठाकरे ने कहा, 'जब तक चीजें स्पष्ट नहीं, हम नहीं करेंगे समर्थन'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 10, 2019 15:09 IST

Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे ने कहा है कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर चीजों के साफ होने तक शिवसेना नहीं करेगी समर्थन

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि केवल बीजेपी ही नहीं करती है देश की चिंताउद्धव ने कहा कि इस बिल पर देश के हर नागरिक की चिंता का दूर की जानी चाहिए

लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करने वाली शिवसेना ने राज्यसभा में इस बिल के समर्थन से पहले चीजों को स्पष्ट करने को कहा है। महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जब तक चीजें स्पष्ट नहीं होती हैं हम इस बिल का समर्थन नहीं करेंगे।

एएनआई के मुताबिक, उद्धव ने कहा, 'हम इस बिल (नागरिकता संशोधन बिल) का तब तक समर्थन नहीं करेंगे जब तक कि चीजें स्पष्ट नहीं हैं।'

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'हर नागरिक का संदेह दूर करना जरूरी'

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'अगर कोई भी नागरिक इस बिल से भयभीत है तो हमें उसके संदेहों को दूर करना चाहिए। वे हमारे नागरिक हैं, इसलिए हमें उनके सवालों के जवाब देने चाहिए।'

उद्धव ठाकरे ने इस बिल का विरोध करने वालों को देशद्रोही कहने को गलत बताया। ठाकरे ने कहा, 'कोई भी जो असहमत है वह देशद्रोही, ये सोचना उनका भ्रम है। हमने नागरिकता संशोधन बिल में बदलाव के सुझाव दिए हैं। ये भ्रम है कि केवल बीजेपी ही देश की चिंता करती है।'

नागरिकता संशोधन बिल सोमवार को 80 के मुकाबले 311 मतों से पास हो गया था। अब सरकार इस बिल को बुधवार को राज्यसभा में पेश करेगी। इस बिल में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भारत आने वाले गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेनागरिकता (संशोधन) विधेयकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील