लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से की दीया जलाने की अपील, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा- दीया तो जलाएंगे, लेकिन...

By गुणातीत ओझा | Updated: April 3, 2020 13:39 IST

पीएम मोदी ने आज लोगों से अपील की कि पांच अप्रैल को रविवार की रात घर में अंधेरा कर अपनी-अपनी बॉल्कनी या दरवाजों पर दीया जलाएं। पीएम के इस संदेश पर तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। इस क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि हम दीया तो जलाएंगे, लेकिन जवाब में प्रधानमंत्री को अर्थशास्त्रियों की बात भी सुन लेनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने आज देशवासियों के नाम वीडियो से संदेश जारी कर कहा कि एकजुटता दिखाने के लिए पांच अप्रैल को अपने घरों में दीया जलाएंपीएम के संदेश पर चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''हम आपकी बात सुनेंगे और पांच अप्रैल को दीया जलाएंगे। लेकिन इसके बदले में आप भी अर्थशास्त्रियों की बात सुनें।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों के नाम एक वीडियो जारी कर कहा कि हमें एक बार फिर एकजुटता दिखानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि पांच अप्रैल को रविवार की रात घर में अंधेरा कर अपनी-अपनी बॉल्कनी या दरवाजों पर दीया जलाएं। पीएम के इस संदेश पर तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। इस क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि हम दीया तो जलाएंगे, लेकिन जवाब में प्रधानमंत्री को अर्थशास्त्रियों की बात भी सुन लेनी चाहिए।

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''हम आपकी बात सुनेंगे और पांच अप्रैल को दीया जलाएंगे। लेकिन इसके बदले में आप भी अर्थशास्त्रियों की बात सुनें। हमें उम्मीद थी कि आप आज गरीबों के लिए एक पैकेज का ऐलान करते, जिन्हें निर्मला सीतारमण अपने भाषण में भूल गई थीं।''

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश को निराशाजनक करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रतीकात्मक चीजे महत्वपूर्ण हैं लेकिन विशेषज्ञों एवं अर्थशास्त्रियों की विवेकपूर्ण सलाह को सुनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा भी किया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कामकाजी वर्ग, कारोबारी और दिहाड़ी मजदूर निराश हुए जो आर्थिक विकास के लिए कुछ कदमों की उम्मीद लगाए हुए थे। 

 उन्होंने कहा, '' प्रतीकात्मकता महत्वपूर्ण है, लेकिन विचारों एवं कदमों को लेकर गंभीरता से सोचना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।'' कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, '' हमने ''प्रधान शोमैन'' को सुना। लोगों की पीड़ा, उनके बोझ और उनकी वित्तीय मुश्किलों को कम करने के लिए कुछ नहीं कहा गया। भविष्य को लेकर कोई दृष्टिकोण नहीं रखा गया। यह भारत के ''फ़ोटो-अप'' प्रधानमंत्री द्वारा पैदा किया एक ''फील गुड'' क्षण है।''

टॅग्स :पी चिदंबरमनरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत