लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक से रोज चलेंगी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, नोडल अधिकारी ने बताया- बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड से मिल चुकी है सहमति

By सुमित राय | Updated: May 8, 2020 16:22 IST

कर्नाटक के वासी कामगारों के लिए नोडल अधिकारी मंजुनाथ प्रसाद ने बताया कि मारी सीमा यह है कि प्रति दिन केवल 5 ट्रेनें चल सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के नोडल अधिकारी मंजुनाथ प्रसाद ने बताया है कि यहां से हर रोज ट्रेनें चलेंगी।उन्होंने कहा कि हमारी सीमा यह है कि प्रति दिन केवल 5 ट्रेनें चल सकती हैं और हर रोज ट्रेनें चलेंगी।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने देशभर में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने की अनुमति दे दी है और इसके लिए ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस बीच कर्नाटक के नोडल अधिकारी ने बताया है कि यहां से हर रोज ट्रेनें चलेंगी।

कर्नाटक के प्रवासी कामगारों के लिए नोडल अधिकारी मंजुनाथ प्रसाद ने बताया, "हमें बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड से अब तक सहमति मिल चुकी है। हमने 11 राज्यों को लिखा है। हमारी सीमा यह है कि प्रति दिन केवल 5 ट्रेनें चल सकती हैं और हर रोज ट्रेनें चलेंगी।"

कर्नाटक में अब तक कोरोना से हो चुके हैं 366 लोग ठीक

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक में अब तक 705 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 30 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि अब तक 366 लोग ठीक भी हुए हैं।

56 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक भारत में 56342 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1886 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 16539 लोग ठीक भी हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भी देशभर में 37916 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :श्रमिक स्पेशल ट्रेनकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील