लाइव न्यूज़ :

'हमें अपने शहीदों पर गर्व है', शहीद 2,200 जवान के परिवार को स्वास्थ्य बीमा, CRPF ने किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 20:26 IST

सीआरपीएफ के महानिदेशक ए. पी. माहेश्वरी ने बताया, '' हमने अपने शहीदों के परिवारों को विस्तृत स्वास्थ्य सेवा कवर देने का फैसला किया है. बल इन सेवाओं के लिए शत प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करेगा और यह राशि कल्याण कोष से दी जाएगी.''

Open in App
ठळक मुद्देकुल तीन लाख 25 हजार कर्मियों वाले देश के इस सबसे बड़े अर्धसैनिक बल ने 'हमें अपने शहीदों पर गर्व है.हम 19 मार्च को 81 वीं स्थापना दिवस पर उनकी वीरता का जश्न मनाएंगे' विषय की शुरुआत की है.

नई दिल्लीः केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपनी तरह की पहली पहल करते हुए अपनी स्थापना से अबतक शहीद हुए 2,200 जवानों के परिवारों को विस्तृत स्वास्थ्य बीमा कवर देने और इसके लिए पूरा प्रीमियम भरने का फैसला किया है.

कुल तीन लाख 25 हजार कर्मियों वाले देश के इस सबसे बड़े अर्धसैनिक बल ने 'हमें अपने शहीदों पर गर्व है, हम 19 मार्च को 81 वीं स्थापना दिवस पर उनकी वीरता का जश्न मनाएंगे' विषय की शुरुआत की है. इस विषय के तहत स्वास्थ्य सेवा कवर और अन्य कदम उठाए जाएंगे. सीआरपीएफ के महानिदेशक ए. पी. माहेश्वरी ने बताया, '' हमने अपने शहीदों के परिवारों को विस्तृत स्वास्थ्य सेवा कवर देने का फैसला किया है. बल इन सेवाओं के लिए शत प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करेगा और यह राशि कल्याण कोष से दी जाएगी.''

महानिदेशक ने कहा कि इससे 2,200 शहीदों के परिवार लाभांवित होंगे और उन लोगों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी जिनके अपनों ने देश की खातिर कुर्बानी दी. अब तक शहीद परिवार स्वयं ही सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रीमियम का भुगतान करते थे.

सबसे निचले पद आरक्षी या कांस्टेबल के लिए जीवनपर्यंत सुविधा के लिए प्रीमियम की राशि 30,000 रुपए है जबकि अधिकारियों के लिए प्रीमियम की राशि एक लाख 20 हजार रुपए है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक को इस बारे में तब इस विषय की जानकारी मिली जब वह विभिन्न सैनिक सम्मेलनो में जवानों से मिले.

उन्होंने बताया कि पिछले साल पुलवामा हमले में शहीद 40 जवानों के परिवारों को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रीमियम की पूरी राशि बल ने दिया और तब सभी शहीदों को यह सुविधा देने के लिए महानिदेशक द्वारा विशेष मंजूरी दी गई. अधिकारी ने बताया कि शहीद परिवारों को विशेष कार्ड जारी किए जाएंंगे.

टॅग्स :सीआरपीएफदिल्लीअमित शाहनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत