लाइव न्यूज़ :

मुश्किल समय में प्रमुख दवाओं तक किफायती पहुंच सुनिश्चित करने के रास्ते तलाशने होंगे: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल खत्म होने के मौके पर कोरोना वायरस महामारी जैसे संकटों के दौरान प्रमुख दवाओं तक किफायती पहुंच सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने भविष्य में पेश आने वाली स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिये साझा और सामूहिक प्रयास करने की वकालत भी की।

हर्षवर्धन ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन वीडियो कांफ्रेंस के जरिये डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड के 149वें सत्र को संबोधित करते हुए दुनियाभर में ''बहादुर, उत्कृष्ट तथा सम्मानित'' कोविड योद्धाओं की कुर्बानियों को याद रखने को कहा ताकि मानवता कायम रहे।

उन्होंने कहा, ''मैं इस समय मिले-जुले भाव महसूस कर रहा हूं। एक ओर मुझे खुशी और गर्व है कि मैंने इस प्रतिष्ठित संगठन में सेवाएं दीं। दूसरी ओर मुझे दुख है कि मैं बहुत से ऐसे काम छोड़कर जा रहा हूं, जिन्हें करना था।''

हर्षवर्धन ने मई 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में यह जिम्मेदारी संभाली थी।

उन्होंने कहा, ''हमें अपने संसाधनों को एकत्रित करके और एक-दूसरे के पूरक के तौर पर काम करते हुए चुनौतियों से निपटने की आवश्यकता है। हमें जहां संयुक्त कार्रवाई, अनुसंधान के एजेंडे को आकार देने और बहुमूल्य ज्ञान के आदान- प्रदान की आवश्यकता है, वहां साझेदारियां कायम करके आक्रामकता के साथ काम करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण