लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की रैली में उमड़ी भीड़ देखकर इस एक्टर ने BJP पर कसा तंज, कहा- उसके उम्मीदवार की जमानात जब्त होना पक्का

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 5, 2019 12:32 IST

राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद बहन प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, के सी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक के साथ रोड शो किया।

Open in App

लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीति का पारा चढ़ा हुआ और हर कोई अपनी तरह इस लोकतंत्र के 'महाकुंभ' को देख रहा है। (पांच अप्रैल) को अध्यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण भारत में कांग्रेस के गढ़ वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ रोडशो किया, जिसमें आमजन का हुजूम उमड़ा। इसी हुजूम को लेकर बॉलीवुड के एक्टर और प्रोड्यूसर्स कमाल आर खान ने टिप्पणी की है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तंज कसा है।

कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'वायनाड की रैली और भीड़ को देखने के बाद मैं 100 फीसदी गारंटी के साथ कह सकता हूं कि राहुल गांधी भारी अंतर के साथ जीतेंग। बीजेपी उम्मीदवार की जमानात जब्त होना पक्का है।'आपको बता दें, राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद बहन प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, के सी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक के साथ रोड शो किया। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए चिलचिलाती धूप की परवाह नहीं करते हुए यहां महिलाओं और युवाओं सहित पार्टी के हजारों कार्यकर्ता कालेपट्टा में जमा थे। इस क्षेत्र में विभिन्न जनजातीय समुदायों के लोग रहते हैं। इस लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होना है।कांग्रेस अध्यक्ष ने नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा था कि वह सुदूर दक्षिण से चुनाव लड़ रहे हैं ताकि यह संदेश दिया जाए कि भारत एक है। उन्होंने कहा था, 'मैं केरल यह संदेश देने के लिए आया हूं कि भारत एक है। दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम, मध्य...सभी एक हैं...आरएसएस और भाजपा देश भर में हमले कर रहे हैं। मैं सिर्फ यह संदेश देना चाहता हूं कि मैं दक्षिण भारत और उत्तर भारत से खड़ा हुआ हूं। मेरा लक्ष्य एक संदेश देना है।'

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर नामांकन पत्र भरने के दौरान अपने हलफनामें में संपत्ति का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी संपत्ति 15.88 करोड़ रुपये से अधिक है। 2014 के चुनावों में उन्होंने कुल संपत्ति 9.4 करोड़ रुपये घोषित की थी। राहुल गांधी के पास कार नहीं है और विभिन्न बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की उन पर 72 लाख रुपये की देनदारी है। गांधी के पास चल संपत्ति पांच करोड़ 80 लाख 58 हजार 799 रुपये है और अचल संपत्ति दस करोड़ आठ लाख 18 हजार 284 रुपये है। उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपए 88 लाख 77 हजार 83 रुपये है। 

टॅग्स :वायनाड लोकसभा सीटराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो