लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में खुलासा! राजस्थान पानी की सप्लाई में सबसे पीछे, 44 फीसदी गांवों में ही मिल रहा है पेयजल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2018 03:54 IST

पीने के लिए साफ पानी देने की जिम्मेदारी होती है। फिर भी सरकारों की लापरवाही की ही नतीजा है कि देश के कई इलाके या तो पानी के गंभीर संकट से गुजर रहे हैं या फिर वहां के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

Open in App

जयपुर, 16 जून : गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या सामने आ जाती है। ऐसे में पीने के लिए साफ पानी देने की जिम्मेदारी होती है। फिर भी सरकारों की लापरवाही की ही नतीजा है कि देश के कई इलाके या तो पानी के गंभीर संकट से गुजर रहे हैं या फिर वहां के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

खबर के अनुसार राजस्थान का हालात काफी खराब हैं। यहां केवल 44 फीसदी गांवों में राज्य सरकार पेयजल की आपूर्ति कर पा रही है। इस बात का खुलासा खुद नीति आयोग के द्वारा किया है। 

हाल ही में पेश की गई नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान पेयजल आपूर्ति स्तर के मामले में पीछे है और सिर्फ 44 प्रतिशत ग्रामीण बस्तियों में ही पूरी तरह से जलापूर्ति हो रही है। साथ ही यहां के गांव की बस्तियों में पेय जल की गुणवत्ता और पहुंच दर में सुधार करने को कहा है।इतना ही नहीं आयोग ने भूजल संरक्षण और सहभागितापूर्ण सिंचाई के लिए राज्य के प्रयासों की सराहना की है। 

इस रिपोर्ट के मुताबिक 2016-17 में आर्सेनिक और फ्लोराइड प्रदूषण के संबंध में पानी की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है। साथ ही देश  इस समय 60 करोड़ लोग पानी संकट का सामना कर रहे हैं। जल प्रबंधन सूचकांक में गुजरात पहले स्थान पर है और झारखंड सबसे नीचे है।

हाल ही में जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे देश में सबसे बड़ा संकट पानी का है औैर यह संकट आगे और गंभीर होने जा रहा है उन्होंने कहा कि कृषि प्रबंधन से इस संकट को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को भूजल उपलब्ध कराने के लिए परियोजनाओं पर करीब 20,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप