लाइव न्यूज़ :

पार्कों में बागवानी के लिए जल बोर्ड शोधित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेः एनजीटी

By भाषा | Updated: February 27, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को सार्वजनिक पार्कों में पर्याप्त दबाव के साथ शोधित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और बागवानी के लिए भूजल के इस्तेमाल को रोकने का निर्देश दिया है।

एनजीटी प्रमुख आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि कदम कथित रूप से उठाए गए हैं और मामले को आगे ले जाने की जरूरत है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि डीडीए और दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा सार्वजनिक पार्कों में बागवानी के लिए ताजे पानी का उपयोग नहीं हो।

पीठ ने कहा, " डीजेबी पर्याप्त दबाव के साथ शोधित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर सकता है और जब भी पाइप का पानी उपलब्ध नहीं हो तो जल की टैंकरों के जरिए आपूर्ति सुनिश्चित करे। "

पीठ ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) इस बात पर नजर रख सकती है कि अन्य एजेंसियां और अन्य नगर निगमें पेय जल को बचाने के लिए यही कदम उठा रही हैं। इसकी निगरानी पर्यावरण सचिव कर सकते हैं।

इससे पहले अधिकरण ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दक्षिण दिल्ली नगर निगम और दिल्ली जल बोर्ड को बागवानी के उद्देश्यों के लिए ताजे पानी का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित कर दिया था।

अधिकरण सेवानिवृत्त रियर एडमिरल एपी रेवी की याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें 2017 के आदेश पर अमल करने का अनुरोध किया गया है। इस आदेश में डीडीए/एमसीडी को बागवानी के लिए शोधित सीवेज पानी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'