लाइव न्यूज़ :

Watch: जब रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जश्न के बीच फंस गया सीएम बोम्मई का काफिला, फिर देखें क्या हुआ?

By रुस्तम राणा | Updated: May 13, 2023 13:24 IST

कर्नाटक के हावेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा रोड पर जीत का जश्न मनाने के कारण कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का काफिला फंस गया। 

Open in App
ठळक मुद्देहावेरी में कांग्रेस के जश्न के कारण सीएम मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का काफिला फंस गयाइस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में बैठे मुख्यमंत्री से हाथ मिलायाजबकि अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता हूटिंग करते नजर आए

बेंगलोर: कर्नाटक चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस पार्टी गदगद है। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता कर्नाटक जीत का जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस कर्नाटक के अध्यक्ष डीके शिवकुमार तो नतीजों को लेकर भावुक हो गए। इस बीच हावेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा रोड पर जीत का जश्न मनाने के कारण कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का काफिला फंस गया। 

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में बैठे मुख्यमंत्री से हाथ मिलाया। जबकि अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता सीएम को देख जोर जोर से हूटिंग करते नजर आए। चुनाव परिणाम में आ रहे अब तक के नतीजों से पता चलता है कि कांग्रेस 129 सीटों में अपनी बढ़त बनाए हुए है। वहीं भारतीय जनता पार्टी 66 सीटों में आगे है, जबकि जेडीएस 22 सीटों में लीडिंग कर रही है।   

ऐसे में कांग्रेस पार्टी राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाती दिखाई दे रही है। जबकि मौजूदा सत्तासीन पार्टी विपक्ष की भूमिका में नजर आएगी। बीजेपी ने अपनी हार को भी स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने नतीजों को लेकर कहा कि हम फैसले का सम्मान करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं। हम एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में अपने राज्य और अपने लोगों के लिए योगदान देंगे।

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे और शनिवार (13 मई) को चुनाव परिणाम के तहत वोटों की गिनती जारी है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम